बुटला बोर्ड चौराहे पर शिखर इंस्टीट्यूट का भव्य भंडारा, विधायक हरीश शाक्य ने किया प्रसाद वितरण।
उझानी-बदांयू 16 अगस्त।
कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी परिवार द्वारा बुटला बोर्ड चौराहे पर रविवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक हरीश शाक्य ने पहुंचकर शिवभक्तों को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया और कांवड़ियों की सेवा की।
भंडारे में दूर-दराज से आए शिवभक्तों के लिए प्रसाद, जल और विश्राम की विशेष व्यवस्था की गई थी। विधायक ने स्वयं कतार में लगकर भक्तों को भोजन परोसा और उनकी कुशलता जानी।
इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के डॉ. आरके वर्मा ने कहा, “इस पावन अवसर पर शिवभक्तों की सेवा एवं सत्कार का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बाबा भोलेनाथ की कृपा सभी भक्तों पर सदैव बनी रहे तथा सभी की कांवड़ यात्रा मंगलमय एवं सुखद हो।”
कार्यक्रम में विक्रांत मेंदीरत्ता, सुभाष चन्द्र थरेजा,करन थरेजा सहित शिखर हॉस्पिटल व शिखर इंस्टीट्यूट का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। भंडारे में सैकड़ों शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com







