12:20 pm Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं शहर की बदहाली पर जिम्मेदार बेखबर, गड्ढों में सड़क तलाश रहे नागरिक

बदायूं शहर की बदहाल सड़कों और जगह-जगह पसरी गंदगी ने नागरिकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात ऐसे हैं कि कई इलाकों में सड़क में गड्ढे नहीं, बल्कि गड्ढों में सड़क तलाशनी पड़ रही है।

नगर पालिका और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नागरिकों का कहना है कि शहर की बदहाली और गंदगी की समस्या जिम्मेदारों को नजर नहीं आ रही। सड़कों की हालत लंबे समय से खराब होने के बावजूद सुधार के दावे फाइलों तक ही सीमित नजर आ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का सवाल है—आखिर बदायूं शहर की बदहाली दूर करने वाली फाइल कब खुलेगी और धरातल पर काम कब दिखाई देगा?

विज्ञापन एक्सप्रेस