1:17 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

बदायूं: जंगल में पेड़ से लटका मिला 21 वर्षीय युवक का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बदांयू 15 अगस्त।

उसहैत थाना क्षेत्र के हजरऊ गांव में शुक्रवार शाम घर से निकले 21 वर्षीय युवक का शव शनिवार सुबह गांव से करीब 2 किमी दूर जंगल में एक पेड़ से फंदे पर लटका मिला।

मृतक की पहचान जीशान पुत्र नत्थू के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि जीशान शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे बिना बताए घर से निकला था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिवार ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

शनिवार सुबह करीब 6 बजे दोबारा खोजबीन के दौरान परिजनों ने चंदनिया के पेड़ पर जीशान का शव लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जीशान अपने सात भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी एक बहन की शादी हो चुकी है। घटना से परिवार में शोक है।

पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस