बिल्सी में हुई बैठक, 23 अगस्त को दिल्ली में होगी ‘यूजीसी रोलबैक सवर्ण आक्रोश महापंचायत’।
बिल्सी बदांयू 15 अगस्त।
बिल्सी में शनिवार को यूजीसी रेगुलेशन एक्ट 2026 के विरोध में 23 अगस्त को दिल्ली में प्रस्तावित ‘यूजीसी रोलबैक सवर्ण आक्रोश महापंचायत’ की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान क्षत्रिय करणी सेना एवं अखंड करणी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की।
डॉ. शेखावत ने बताया कि यूजीसी के नए नियमों के विरोध में 5 अगस्त से 15,000 किलोमीटर की जनजागरण वाहन यात्रा शुरू की गई है। इस देशव्यापी यात्रा का मुख्य उद्देश्य सवर्ण समाज को एकजुट करना और उन्हें यूजीसी एक्ट की खामियों के प्रति जागरूक करना है।
उन्होंने कहा, “15,000 किलोमीटर की जनजागरण यात्रा के जरिए हम सवर्ण समाज के प्रत्येक नागरिक तक पहुंच रहे हैं। हम उनसे 23 अगस्त को अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान कर रहे हैं।
बिल्सी में हुई इस बैठक में स्थानीय समाजसेवियों, पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने हिस्सा लिया। सभी ने 23 अगस्त को दिल्ली कूच करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि महापंचायत का मुख्य उद्देश्य यूजीसी रेगुलेशन एक्ट 2026 को वापस लेने की मांग करना है।
इस अवसर पर गोपाल दास स्वामी, दीपक चौहान, देवांश, माधव, टिंकू गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com







