12:06 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

जिरोलिया के पास हाईवे के गड्ढे में हादसा, इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार घायल

जिरोलिया के पास हाईवे के गड्ढे में हादसा, इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार घायल।

उझानी-बदांयू 15 अगस्त।

उझानी से बदायूं लौटते समय बरेली-मथुरा हाईवे पर शनिवार दोपहर हादसा हो गया। गांव जिरोलिया से आगे सिंह हवेली के पास नवनिर्मित हाईवे पर बने गड्ढे में इलेक्ट्रिक स्कूटी गिरने से बदायूं के छह सडका निवासी 30 वर्षीय अमजद घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अमजद स्कूटी से घर जा रहे थे। सिंह हवेली के पास सड़क पर अचानक गड्ढा आने से वाहन असंतुलित होकर गिर गया। गिरने से अमजद के सिर में चोट आई और स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई।

इसी दौरान हाईवे से गुजर रहे शिवभक्त कांवड़ियों ने तुरंत अमजद को गड्ढे से बाहर निकाला। उन्होंने घायल के सिर से बह रहे खून को कपड़े से बांधा और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के जरिए घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं पहुंचाया गया।

चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि चोट मामूली है। प्राथमिक उपचार के बाद अमजद को घर भेज दिया गया।

स्थानीय लोगों ने नवनिर्मित हाईवे पर गड्ढों को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि बरसात के कारण सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस