स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गिंदो देवी महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो इंदु शर्मा के निर्देशन में स्वतंत्रता दिवस सफलतापूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम ध्वजारोहण व तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रीय गान गाया गया। एनसीसी कैडेट्स द्वारा मुख्य अतिथियों को गार्डन ऑफ़ ऑनर दिया गया एवं शहीदों को नमन करते हुए उनकी बलिदान एवं त्याग का स्मरण किया गया। अध्यक्ष महोदय श्री विशाल रस्तोगी जी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर सभी शुभकामनाएं दी गई। सचिव महोदय श्री गौरव रस्तोगी जी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमन एवं शांति का संदेश दिया। इस अवसर पर प्राचार्या महोदया द्वारा शासन का संदेश वाचन किया गया। साथ ही छात्राओं से विकास की क्षेत्र में अहम भूमिका निभाते हुए अपने देश को और आगे ले जाने की अपील की। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत देशभक्ति गीत,काव्य पाठ, भाषण एवं नृत्य आदि मुख्य रहे ।इस अवसर पर मैनेजमेंट कमेटी के सभी सदस्य ,श्री अध्यक्ष महोदय,श्री सचिव महोदय एवं अन्य सभी सदस्य, सभी शिक्षिकाएं छात्राएं एवं एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहें । कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रभारी डॉ इति अधिकारी द्वारा किया गया।80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गिंदो देवी महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो इंदु शर्मा के निर्देशन में स्वतंत्रता दिवस सफलतापूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम ध्वजारोहण व तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रीय गान गाया गया। एनसीसी कैडेट्स द्वारा मुख्य अतिथियों को गार्डन ऑफ़ ऑनर दिया गया एवं शहीदों को नमन करते हुए उनकी बलिदान एवं त्याग का स्मरण किया गया। अध्यक्ष महोदय श्री विशाल रस्तोगी जी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर सभी शुभकामनाएं दी गई। सचिव महोदय श्री गौरव रस्तोगी जी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमन एवं शांति का संदेश दिया। इस अवसर पर प्राचार्या महोदया द्वारा शासन का संदेश वाचन किया गया। साथ ही छात्राओं से विकास की क्षेत्र में अहम भूमिका निभाते हुए अपने देश को और आगे ले जाने की अपील की। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत देशभक्ति गीत,काव्य पाठ, भाषण एवं नृत्य आदि मुख्य रहे ।इस अवसर पर मैनेजमेंट कमेटी के सभी सदस्य ,श्री अध्यक्ष महोदय,श्री सचिव महोदय एवं अन्य सभी सदस्य, सभी शिक्षिकाएं छात्राएं एवं एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहें । कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रभारी डॉ इति अधिकारी द्वारा किया गया।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






