बदायूं। श्री हरमिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं कुछ विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम एवं देश की आजादी से संबंधित भाषण प्रस्तुत किए। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
विद्यालय के प्रबंधक डीके चड्ढा, अध्यक्षा सुषमा कथूरिया एवं समस्त मैनेजमेंट कमेटी के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की सभी अध्यापिकाओं एवं सहयोगी कर्मचारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डीके चड्ढा ने विद्यार्थियों को तिरंगे के सम्मान एवं सुरक्षा का संदेश देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के बाद घरों और प्रतिष्ठानों पर लगाए गए राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक उतारकर सुरक्षित स्थान पर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रध्वज की गरिमा और सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है।
विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती दिव्या ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। समारोह का समापन देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ हुआ।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com







