बदायूं
बदायूँ में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, SSP अंकिता शर्मा ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को पदक व प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित
केशव गुप्ता
बदायूँ। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस जनपद बदायूँ में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। पुलिस लाइन परिसर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को संकल्प पत्र पढ़कर देश की एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखने की शपथ दिलाई। स्वतंत्रता सेनानियों, पुलिस पेंशनरों तथा शहीद सैनिकों के आश्रितों को पुष्पहार एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।
वहीं सराहनीय एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को विभिन्न पदकों, सम्मान चिन्हों एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
इन पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान—
सेवानिवृत्त उ0नि0 स0पु0 दयाराम — सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक।
निरीक्षक ना0पु0 सहंसरवीर सिंह — सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह।
उ0नि0 रविन्द्र कुमार — सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह।
मु0आ0 चालक राजेश बाबू — सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह।
उ0नि0 कप्तान सिंह — प्रशंसा चिन्ह (रजत पदक)।
मु0आ0 मिर्जा राहत जुबैर बेग — प्रशंसा चिन्ह (रजत पदक)।
उ0नि0 हरिभान सिंह — सराहनीय सेवा पदक।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हृदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन/नगर राहुल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
इसके बाद पुलिस मॉडर्न स्कूल बदायूँ में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य शैलेन्द्र बत्रा ने ध्वजारोहण किया। स्कूल के स्टाफ एवं बच्चों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए पुरस्कार वितरित किए और उन्हें देशसेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए पुलिस परिवार, जनपदवासियों एवं देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित पुलिसकर्मियों को मिष्ठान भी वितरित किया गया।









bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






