बदायूँ क्लब में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर “स्वतंत्रता की आरती सम्भाल कर उतारना” कार्यक्रम
बदायूँ क्लब में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हुई “स्वतंत्रता की आरती सम्भाल कर उतारना” कार्यक्रम, गीत और संगीत के माध्यम से कलाकारों ने दी देशभक्ति की प्रस्तुति।
बदायूँ, 14 अगस्त 2026। बदायूँ क्लब, बदायूँ द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हुई “स्वतंत्रता की आरती सम्भाल कर उतारना” कार्यक्रम किया गया, जिसमें गीत और संगीत के माध्यम से नगर के कलाकारों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न प्रस्तुतियाँ देकर माहौल देशभक्तिपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गौरव प्रदान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय भूतपूर्व सैनिक संगठन के जिला संयोजक मानद कैप्टन मुनीष कुमार पाराशर ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया गया। क्लब के पदाधिकारियों द्वारा सभी भूतपूर्व सैनिकों का तिरंगा पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सदस्य विशाल शर्मा ने गीत “आपस में प्रेम करो देश प्रेमियों” प्रस्तुत किया। क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने गीत “हर करम अपना करेंगे ऐ वतन तेरे लिए” और अपने पिता डॉ. उर्मिलेश का गीत “स्वतंत्रता की आरती सम्भाल कर उतारना” प्रस्तुत किया।
प्रशांत दीक्षित ने “ऐसा देश है मेरा” गीत प्रस्तुत किया। मंजित खन्ना ने देशभक्ति के गीतों का मैशअप प्रस्तुत किया। सपना शर्मा ने “ऐ मेरे वतन के लोगों जरा याद करो कुर्बानी” प्रस्तुत किया। उज्ज्वल वशिष्ठ ने गीत प्रस्तुत किया। इसके साथ-साथ विक्रम कठेरिया, कियारा शर्मा, अजय कुमार आदि ने भी गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समां बाँध दिया।
इस अवसर पर आयोजन में क्लब के सदस्य डॉ. राम बहादुर व्यथित, दीपक सक्सेना, नरेश चन्द्र शंखधार, सुमित मिश्रा, डॉ संजीव गुप्ता, राहुल चौबे, विष्णु उपाध्याय, सुशील शर्मा आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र मोहन सक्सेना ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन डॉ. अक्षत अशेष ने किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






