11:32 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा के प्रदेश चुनाव आगरा में संपन्न

पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा के प्रदेश चुनाव आगरा में संपन्न, पांच पदों पर निर्वाचित हुए पदाधिकारी

आगरा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा के प्रदेश चुनाव सत्र 31 वर्ष 2026-2029 का निर्वाचन आगरा में नवीन सब्जी मंडी, सिकंदरा स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में संपन्न हुआ। चुनाव के दौरान प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान हुआ, जिसका आयोजन माहेश्वरी सभा आगरा द्वारा किया गया।

चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा के कुल 226 मतदाताओं ने विभिन्न जनपदों से पहुंचकर मतदान किया। गाजियाबाद, मोदीनगर, हापुड़, बिल्सी, सहसवान, कुंवरगांव, वजीरगंज, बदायूं, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, कांठ, मुरादाबाद, अमरोहा, बरेली, आंवला, अफजलगढ़, आगरा, हाथरस, सिकंदराराऊ, कासगंज सहित विभिन्न क्षेत्रों से माहेश्वरी बंधु मतदान के लिए पहुंचे।

मुख्य चुनाव अधिकारी महेंद्र कुमार डागा, सहचुनाव अधिकारी अजय कुमार माहेश्वरी तथा पर्यवेक्षक सीए ओमप्रकाश पंसारी और सीए संजीव माहेश्वरी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई। पूरे चुनाव की वीडियोग्राफी भी कराई गई तथा सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन की ड्यूटी लगाई गई थी।

चुनाव परिणाम में सुभाष चंद्र बाहेती को पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, आगरा के मनोज कुमार दुजारी को प्रदेश मंत्री, मेरठ के प्रमोद चंद केला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कांठ-मुरादाबाद के मुकेश माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष तथा अमरोहा के शिवकुमार माहेश्वरी को संगठन मंत्री निर्वाचित किया गया।

इस अवसर पर सुधीर सोमानी, दीपक माहेश्वरी बाबा, मुकुट मालपानी, उमेश तोषनीवाल, अमित माहेश्वरी डेनी, सुवीन माहेश्वरी कवि, योगेश माहेश्वरी आंवला, शेष माहेश्वरी, प्रदीप माहेश्वरी, संजीव मराठा, सचिन माहेश्वरी, विनय माहेश्वरी, दीपक माहेश्वरी, कमलेन्द माहेश्वरी, विनोद माहेश्वरी, हरिओम माहेश्वरी, मनोज माहेश्वरी, राजीव माहेश्वरी, विवैक माहेश्वरी सहित विभिन्न जनपदों से आए माहेश्वरी बंधु मौजूद रहे।

Creating image

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.