1:59 pm Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

कांवड़ियों के दो गुटों में मारपीट, सड़क पर घंटों चला बवाल

बदायूं

कांवड़ियों के दो गुटों में मारपीट, सड़क पर घंटों चला बवाल

केशा। गुप्ता

बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र में कांवड़ियों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया और काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को समझाकर दोनों पक्षों को शांत कराया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
मारपीट के चलते सड़क पर काफी देर तक आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस