6:24 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

बिल्सी। महाशिवरात्रि पर्व पर मंगलवार को नगर और ग्रामीण क्षेत्र के शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर के हनुमानगढ़, देववाणी, शिव शक्ति भवन, मां दुर्गा देवी मंदिर, कुटी मंदिर समेत अधिकांश शिव मंदिरों में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, दूध, गंगाजल और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की। क्षेत्र के जरसैनी, सिमर्रा भोजपुर, सिरसौल, बांस बरौलिया, पिंडौल, नगला डल्लू, सतेती, सिद्धपुर चित्रसैन, रिसौली, निजामपुर, परौली समेत अन्य गांवों में भी शिवालयों पर श्रद्धालुओं ने पहुंचकर जलाभिषेक किया। बड़ी संख्या में भक्तों ने महाशिवरात्रि का उपवास रखा। मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस मुस्तैद रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस