11:27 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

बी.एल. वर्मा के प्रयासों से बदायूं से लखनऊ के लिए पहली सीधी ट्रेन 26 जुलाई से

बदायूं से लखनऊ के लिए पहली सीधी ट्रेन: वर्षों का इंतजार खत्म, 26 जुलाई से होगी शुरुआत

बदायूं। उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। आजादी के बाद पहली बार बदायूं को प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलने जा रही है। रेल मंत्रालय ने ट्रेन के संचालन की समय-सारिणी जारी कर दी है। केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा के प्रयासों से यह बहुप्रतीक्षित सुविधा साकार हुई है।

यह नई ट्रेन सेवा 26 जुलाई को शुरू होगी। केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा उझानी रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ट्रेन के शुरू होने से बदायूं सहित आसपास के जिलों के लोगों को राजधानी लखनऊ तक सीधी, सुगम और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

बदायूं के लोगों की लंबे समय से मांग थी कि जनपद को राजधानी लखनऊ से सीधे रेल मार्ग से जोड़ा जाए। नई ट्रेन सेवा शुरू होने से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यापार, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान होगी। इसे बदायूं के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन

नई ट्रेन कासगंज से चलकर उझानी, बदायूं, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, मैलानी और सीतापुर होते हुए ऐशबाग (लखनऊ) पहुंचेगी।

समय-सारिणी
कासगंज से प्रस्थान: सुबह 04:20 बजे
उझानी: निर्धारित समयानुसार
बदायूं आगमन: सुबह 05:20 बजे (5 मिनट ठहराव)
बरेली: 06:13 बजे
इज्जतनगर: 06:35 बजे
पीलीभीत: 07:35 बजे
मैलानी: 09:25 बजे
सीतापुर: 10:50 बजे
ऐशबाग (लखनऊ) आगमन: दोपहर 01:00 बजे

बदायूं से लखनऊ तक की यह यात्रा लगभग 7 घंटे 30 मिनट में पूरी होगी।

बदायूं एक्सप्रेस न्यूज़ के अनुसार, यह नई रेल सेवा जनपद के विकास, व्यापार, पर्यटन और शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। साथ ही राजधानी तक सीधी रेल सुविधा मिलने से हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस