3:36 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूँ में स्नातक प्रवेश की नई मेरिट सूची जारी

बदायूँ। राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए नई मेरिट सूची जारी कर दी है। यह सूची विश्वविद्यालय की प्रवेश नियमावली एवं उत्तर प्रदेश शासन के आरक्षण नियमों के अनुसार तैयार की गई है। अभ्यर्थी मेरिट सूची महाविद्यालय के सूचना पट्ट एवं आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

प्राचार्य ने बताया कि—

बी.ए. प्रथम वर्ष की द्वितीय चरण की द्वितीय मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश होंगे।
बी.एससी. (जेडबीसी) में ओबीसी वर्ग की प्रथम चरण की चतुर्थ मेरिट सूची तथा ईडब्ल्यूएस एवं एससी वर्ग की द्वितीय चरण की प्रथम मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश किए जाएंगे।
प्रवेश प्रक्रिया 13 एवं 14 जुलाई 2026 को संपन्न होगी।

चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर सभी मूल प्रमाण-पत्रों के साथ प्रवेश समिति के समक्ष काउंसलिंग हेतु उपस्थित होना अनिवार्य होगा। काउंसलिंग के बाद उसी दिन प्रवेश शुल्क जमा करना भी आवश्यक रहेगा।

रिक्त सीटों पर आवेदन भी आमंत्रित

महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि रिक्त सीटों के सापेक्ष 13 व 14 जुलाई 2026 को नए प्रवेश आवेदन भी लिए जाएंगे। आवेदन निम्न पाठ्यक्रमों में किए जा सकेंगे—

बी.ए. प्रथम वर्ष – ओबीसी, एससी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग
बी.एससी. (जेडबीसी) – एससी वर्ग
बी.एससी. (पीसीएम) – सभी वर्ग
बी.कॉम. प्रथम वर्ष – सभी वर्ग
ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए विशेष सूचना

महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्राओं ने विश्वविद्यालय के पंजीकरण फॉर्म में EWS श्रेणी का चयन नहीं किया है, वे पहले अपने पंजीकरण में आवश्यक संशोधन कराएं। संशोधन के बाद ही उनका प्रवेश आवेदन स्वीकार किया जाएगा।

महाविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस