केंद्र सरकार ने बफर स्टॉक के लिए किसानों से खरीदे जाने वाले प्याज का खरीद मूल्य बढ़ाकर ₹2,125 प्रति क्विंटल कर दिया है। पहले यह कीमत ₹1,875 प्रति क्विंटल थी और नई दर तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
सरकार इस सीजन में पांचवीं बार खरीद मूल्य बढ़ा रही है। अब तक सरकारी एजेंसियां करीब 2,000 टन प्याज खरीद चुकी हैं। सरकार का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य किसानों को बेहतर दाम दिलाना और जरूरत पड़ने पर बाजार में प्याज की उपलब्धता बनाए रखना है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com







