बदायूं में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: अंशुमन श्रीवास्तव बने CO बिसौली, रजनीश उपाध्याय को क्राइम का अतिरिक्त प्रभार।
बदायूं 20 जून 2026।
बदायूं जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों की नई तैनाती सूची जारी की।
प्रमुख बदलाव एक नजर में
नए CO बिसौली- गैर जिले से स्थानांतरित होकर आए अंशुमन श्रीवास्तव को बिसौली सर्किल की कमान सौंपी गई है।
CO सिटी को दोहरी जिम्मेदारी- सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय अब अपने मौजूदा प्रभार के साथ-साथ सीओ क्राइम का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।
संजीव कुमार की वापसी-बिसौली के पूर्व सीओ संजीव कुमार को फिर से सीओ एसएसपी ऑफिस की जिम्मेदारी दी गई है। जिले में यह उनका तीसरा कार्यकाल है। इससे पहले वे दो बार बिल्सी और दो बार बिसौली के सीओ रह चुके हैं।
उझानी सर्किल- सुनील कुमार सिंह के पास यथावत बनी रहेगी।
महिला अपराध- सुरेंद्र यादव को सीओ महिला अपराध नियुक्त किया गया।
ट्रैफिक व्यवस्था- सुनील अहलावत को सीओ ट्रैफिक का प्रभार दिया गया।
संजीव कुमार का कार्यकाल पहले भी चर्चा में रहा है। सीओ सिटी रहते हुए एक ई-रिक्शा चालक गुलफाम द्वारा एसएसपी ऑफिस में आत्मदाह की घटना के बाद उनसे प्रभार वापस ले लिया गया था। बिल्सी के सीओ रहते इस्लामनगर में प्रभात फेरी विवाद में भी उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। हाल ही में बिसौली से उनके तबादले को फैजगंज बेहटा में गोमांस मामले से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि पुलिस विभाग की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
नई तैनातियों के बाद जिले में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में और तेजी आने की उम्मीद है।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com







