6:29 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

फैजगंज बेहटा: शांति भंग की आशंका में चार लोगों पर कार्रवाई

बदायूं

थाना फैजगंज बेहटा: शांति भंग की आशंका में चार लोगों पर कार्रवाई

केशव गुप्ता

बदायूं। थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक नगला जैत गांव निवासी ठाकुरदास पुत्र निहाल सिंह, मेघराज पुत्र ठाकुरदास, भोजपाल पुत्र निहाल सिंह तथा सूरजपाल पुत्र भोजपाल के खिलाफ शांति भंग होने की संभावना के मद्देनजर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेजा गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस