11:19 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

उघैती – सड़क हादसे का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौके पर मौत

बदायूं

बदायूं में सड़क हादसे का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम

केशव गुप्ता

उघैती (बदायूं)। जनपद बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 36 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार थाना उघैती क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी मनोज (36 वर्ष) बुधवार देर शाम अपनी ससुराल चाचीपुर से पैदल अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बदायूं-इस्लामनगर मार्ग पर उघैती और चाचीपुर के बीच स्थित एक भट्टे के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि मनोज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस