बदायूं: कादरचौक में अवैध मस्जिद नुमा मकान पर चला बुलडोजर, मलबे में तब्दील।
बदायूं 12 जून।
कादरचौक थाना क्षेत्र के चतुरी नगला गांव में प्रशासन ने बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बने मस्जिद नुमा मकान को दो बुलडोजरों से जमींदोज कर दिया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई इस कार्रवाई के बाद निर्माण मलबे में तब्दील हो गया।
ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन ने जांच की तो पता चला कि जिस मकान में नमाज पढ़ी जाती थी, उसका निर्माण ग्राम सभा की ‘पशुशाला’ के रूप में दर्ज सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से किया गया था।
शिकायत- 19 अक्टूबर 2024 को तहसीलदार न्यायालय में शिकायत दर्ज हुई।
बेदखली आदेश- तहसीलदार ने बेदखली का आदेश दिया
अपील खारिज- 31 अक्टूबर 2025 को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने अपील खारिज कर दी।
उच्च न्यायालय ने भी बेदखली आदेश में हस्तक्षेप से इनकार किया, लेकिन 36 हजार रुपये का जुर्माना रद्द कर दिया
– दो बुलडोजरों से अवैध निर्माण ढहाया गया
– कई थानों की पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे
– पूरे ऑपरेशन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया
– किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं
एसडीएम मोहित कुमार ने बताया कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान निरंतर जारी रहेगा और न्यायालय के हर आदेश का अक्षरशः पालन किया जाएगा। पुलिस के अनुसार फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन एहतियातन पुलिस बल तैनात है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

