5:52 pm Monday , 17 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बदायूं

बदायूँ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

केशव गुप्ता

बदायूँ। आगामी आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती लिखित परीक्षा-2025 को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान जनपद के सभी उप जिलाधिकारी (एसडीएम), क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी तथा अन्य संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सघन जांच, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी तथा नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तार से निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री अरुण कुमार सहित संबंधित परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य एवं व्यवस्थापक भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए परीक्षा को पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस