बदायूं: ब्रेकर पर बाइक उछलने से महिला की मौत।
भतीजे का आरोप- एक घंटे तक नहीं मिली मदद।
बदायूं, 30 मई 2026।
दातागंज क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार बाइक ब्रेकर पर उछलने से पीछे बैठी 35 वर्षीय पूनम सड़क पर गिर गईं। सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
भतीजे के साथ ग्राम छछऊ से जा रही थीं पूनम। भतीजे का आरोप है कि हादसे के बाद 108 और 112 पर कॉल किया, लेकिन एक घंटे तक कोई मदद नहीं पहुंची। वह खून रोकने का प्रयास करता रहा। पुलिस के पहुंचने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों में कोहराम मचा है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



