6:58 am Tuesday , 18 August 2026
BREAKING NEWS

बरेली में पर्यावरण दिवस पर निबंध-चित्रकला प्रतियोगिता, वृक्षारोपण

बरेली में पर्यावरण दिवस पर निबंध-चित्रकला प्रतियोगिता, वृक्षारोपण।

बरेली, 29 मई।

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के तहत इज्जतनगर मंडल ने “पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन” विषय पर निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएँ कराईं।

गीतांजलि जूनियर हाई स्कूल और न्यू मॉडल स्कूल के छात्रों ने वृक्षारोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त जीवन पर रचनात्मक प्रस्तुतियाँ दीं।

साथ ही “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में स्टेशन परिसर, रेलवे कॉलोनियों में छायादार व फलादार पौधे लगाए गए। मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में रेलवे अधिकारी, कर्मचारी व शिक्षक शामिल हुए।

विज्ञापन एक्सप्रेस