।
उझानी (बदायूं) 29 मई ।
शांतिभंग में जमानत पर छूटकर घर लौटे युवक पर फिर हमला कर दिया गया। बच्चों के झगड़े की रंजिश में लाठी-डंडों से पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। बीच-बचाव में आई पत्नी के कुंडल-लोंग भी गुम हो गए। कोतवाली उझानी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम तेहरा निवासी नन्हे पुत्र अतरसिंह ने बताया कि 25 मई 2026 को दोपहर करीब 3 बजे वह घर पर था। दो दिन पहले बच्चों के झगड़े में शांतिभंग का चालान हुआ था। जमानत पर लौटने के बाद विपक्षी पक्ष रंजिश रखने लगा।
नन्हे के अनुसार, उसके भाई अशोक व उमेश की शादी विपक्षी पक्ष में हुई है। इसी बात पर गाली-गलौज कर भतीजे राहुल पुत्र अशोक व गुड्डू पुत्र नरेश ने लात-घूसों और डंडों से पीट दिया। हमले में उसे अंदरूनी चोटें आईं। पत्नी ओमश्री के बचाने आने पर उसके कुंडल व पायल गुम हो गए।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच एसआई रविंदर सिंह कर रहे हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
