बदायूं
सहसवान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचे और कारतूस के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सहसवान पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक आरोपी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, 28 मई 2026 को थाना सहसवान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोहेल उर्फ सुहैल पुत्र सलीम निवासी ग्राम बाजपुर, थाना सहसवान, जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
बरामदगी के आधार पर थाना सहसवान में मु0अ0सं0 262/2026 धारा 3/25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गोवध निवारण अधिनियम तथा अन्य आपराधिक धाराओं के मामले शामिल हैं।
यह कार्रवाई उपनिरीक्षक रोहित सिंह एवं उनकी टीम द्वारा की गई। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
केशव गुप्ता

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
