6:41 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

संस्कार, सम्मान और संस्कृति का संगम बना अनुज वार्ष्णेय का जन्मोत्सव, छात्राओं ने लूटी महफिल।

संस्कार, सम्मान और संस्कृति का संगम बना अनुज वार्ष्णेय का जन्मोत्सव, छात्राओं ने लूटी महफिल।

उझानी बदांयू 24 मई।

सुहाग पैलेस का भव्य एसी हॉल रविवार को संस्कार, सम्मान और संस्कृति के अनूठे संगम का साक्षी बना। मौका था बाबा ग्रुप के निदेशक एवं बिल्सी के पूर्व चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय के जन्मोत्सव का, जहां भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं की ओजस्वी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने हर दिल को छू लिया।

समारोह का श्रीगणेश अनुज वार्ष्णेय ने सांई राम की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर किया। ज्योति के प्रकाशित होते ही पूरा सभागार मंगल ध्वनि और उल्लास से भर उठा।

इसके बाद मंच संभाला छात्राओं ने। लोकनृत्य की थिरकन, देशभक्ति गीतों का जोश और भावपूर्ण अभिनय ने ऐसा जादू बिखेरा कि दर्शक दीर्घा तालियों की गड़गड़ाहट से देर तक गूंजती रही। हर प्रस्तुति पर “वाह-वाह” की स्वर लहरियां उठती रहीं।

समारोह में गूंज सामाजिक संस्था के संस्थापक राजन मेंदीरत्ता, पं. प्रीतम लाल शर्मा, योगाचार्या श्वेता थरेजा व समाजसेवी जयपाल थरेजा ने पुष्पहार, शॉल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर अनुज वार्ष्णेय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। केक काटने के बाद बधाइयों का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा।

अनुज वार्ष्णेय ने भी परंपरा निभाते हुए मंच साझा करने वाली सभी छात्राओं को उपहार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। भावुक होते हुए उन्होंने कहा, _”ये प्रतिभाएं ही हमारे समाज की असली पूंजी हैं। इन्हें प्रोत्साहन देना मेरा सौभाग्य है।”_

इस अवसर पर नगर के प्रबुद्ध नागरिक, व्यापारी, समाजसेवी और गणमान्य जन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जन्मोत्सव की यह संध्या सांस्कृतिक गरिमा और आत्मीयता की मिसाल बन गई। इस मौके पर सुजाता माथुर,दीक्षा छाबड़ा आदि मौजूद रहे।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस