बीए प्रथम सेमेस्टर प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 8 जून तक होगें पंजीकरण
बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय पीजी महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक स्तर पर बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। प्राचार्य पंकज कुमार सिंह ने बताया कि प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड यूनिवर्सिटी द्वारा समर्थ पोर्टल 14 मई से आठ जून तक खोल दिया गया है। इच्छुक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को पहले विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद महाविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन पत्र भरने के बाद सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ उसे महाविद्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। प्राचार्य ने कहा कि प्रवेश के इच्छुक सभी छात्र-छात्राएं निर्धारित समय के भीतर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि समय से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में प्राथमिकता मिलेगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



