4:55 am Tuesday , 18 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में चार शिकायतों का मौके पर हुआ निराकरण

बिल्सी में चार शिकायतों का मौके पर हुआ निराकरण
बिल्सी। तहसील लोक सभागार में माह के तीसरे शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर यहां 38 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से चार का मौके पर निराकरण किया गया। साथ ही शेष शिकायतों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर सीओ केके तिवारी, तहसीलदार प्रभा सिंह, एसडीओ जयप्रकाश राजपूत, पूर्ति निरीक्षक धीरज गुप्ता, नायब तहसीलदार गिरिजा शंखर यादव, बदन सिंह यादव, बीईओ गौतम प्रकाश, क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य, हरपाल सिंह, विनोद कुमार साहू, देवकीन्न्दन झा, सूरज भारती आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस