7:33 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

विभिन्न थानों से गिरफ्तार

बदायूं

*बदायूँ पुलिस का मेगा NBW ब्लिट्ज: एक रात में 59 वारंटी दबोचे, अपराधियों में मचा हड़कंप*

बदायूँ। जनपद में अपराध और वारंटी अपराधियों के खिलाफ बदायूँ पुलिस ने शनिवार रात ऐसा ताबड़तोड़ अभियान चलाया कि फरार चल रहे वारंटियों में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जिलेभर में चलाए गए विशेष NBW (गैर जमानती वारंट) गिरफ्तारी अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने रातभर दबिश देकर कुल 59 वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से साफ संकेत मिल गया है कि अब फरार अपराधियों के लिए जिले में बचना आसान नहीं होगा। देर रात तक चली इस कार्रवाई में जिले के लगभग सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें सक्रिय रहीं और एक-एक वारंटी को तलाश कर गिरफ्तार किया गया।
नगर सर्किल में दिखी सख्ती
सर्किल नगर के अंतर्गत कोतवाली पुलिस ने 3, सिविल लाइन ने 2 तथा कुंवरगांव पुलिस ने 3 वारंटियों को गिरफ्तार किया। वहीं बिनावर थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने दबिश अभियान चलाया।
उझानी सर्किल में सबसे तेज कार्रवाई
उझानी सर्किल पुलिस ने अभियान में जबरदस्त सक्रियता दिखाई।
उझानी थाना पुलिस ने अकेले 8 वारंटियों को दबोचकर सबसे बड़ी कार्रवाई की।
इसके अलावा कादरचौक से 4, उसहैत से 3 तथा मूसाझाग पुलिस ने 3 वारंटियों को गिरफ्तार किया।
दातागंज सर्किल में पुलिस का बड़ा एक्शन
दातागंज थाना पुलिस ने 10 वारंटियों को गिरफ्तार कर अभियान में सबसे बड़ी सफलता हासिल की।
इसके अलावा अलापुर से 2 और उसावां पुलिस ने 4 वारंटियों को गिरफ्तार किया। वहीं हजरतपुर थाना क्षेत्र में भी पुलिस लगातार निगरानी करती रही।
सहसवान क्षेत्र में रातभर चली दबिश
सहसवान थाना पुलिस ने 7 वारंटियों को गिरफ्तार किया।
इसके अलावा जरीफनगर थाना पुलिस ने 2 वारंटियों को दबोचा।
मुजरिया थाना क्षेत्र में भी पुलिस की टीमें अलर्ट मोड पर रहीं।
बिल्सी सर्किल में भी चला गिरफ्तारी अभियान
उघैती थाना पुलिस ने 5 वारंटियों को गिरफ्तार कर अहम सफलता हासिल की।
इसके अलावा बिल्सी थाना से 1 तथा इस्लामनगर पुलिस ने 2 वारंटियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में दहशत
जिलेभर में एक साथ हुई इस बड़ी कार्रवाई से फरार चल रहे अपराधियों और वारंटियों में खौफ का माहौल देखा गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जो भी अपराधी कानून से भागने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ इसी तरह लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बदायूँ पुलिस की इस मेगा NBW ड्राइव को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। देर रात तक चली छापेमारी के दौरान कई वारंटी अपने घरों से उठाए गए, जिससे पूरे जिले में पुलिस कार्रवाई की चर्चा बनी रही।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस