7:50 am Tuesday , 18 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में दुकान के बाहर सो रहे मैकेनिक के तीन बकरे चोरी, केस दर्ज।

उझानी में दुकान के बाहर सो रहे मैकेनिक के तीन बकरे चोरी, केस दर्ज।

उझानी बदायूँ 10 मई ।

कोतवाली उझानी क्षेत्र के बुटला खंजन में साइकिल मरम्मत की दुकान के बाहर सो रहे दुकानदार के तीन बकरे चोरी हो गए। अज्ञात चोर शटर से बंधे लोहे के जाल में बंद बकरों को खोलकर ले गए।

पीड़ित मनीराम पुत्र देवीराम लोधे, निवासी ग्राम धर्मपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बुटला बोर्ड के पास किराये की दुकान में साइकिल मरम्मत का काम करता है। 7-8 मई 2026 की मध्य रात्रि वह दुकान के बाहर सो रहा था। तभी अज्ञात चोर दुकान के शटर से बंधे जाल में बंधे उसके तीन बकरे चोरी कर ले गए।

चोरी गए बकरों में दो लाल-सफेद रंग के और एक गेरुआ रंग का बकरा शामिल है। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली उझानी में तहरीर दी।

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक किशनवीर सिंह को सौंपी है। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस