बदायूं में तमंचे के बल पर बाइक लूटी।
बदांयू 10 मई।
वजीरगंज थाना क्षेत्र में बिल्सी रोड पर शनिवार रात बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक लूट ली।
बिल्सी के वैरमई बुजुर्ग निवासी लोकेश बाबू अपने ताऊ के साथ ससुराल कटसरी, आंवला से लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे क्यौली मढ़ी के पास पीछे से आए तीन बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया। तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश उनकी TVS राइडर बाइक और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। सूचना पर 112 डायल पुलिस भी पहुंची मगर कोई कामयाबी ना मिल सकी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

