2:27 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत, उझानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत, उझानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज।

कासगंज निवासी राजपाल वजीरगंज जाते समय कछला में हुए हादसे का शिकार।

उझानी बदायूं 5 मई ।

थाना क्षेत्र में मुख्य सड़क मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए 57 वर्षीय वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के पुत्र की तहरीर पर उझानी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजपाल पुत्र रामगोपाल, निवासी सलेमपुर नगला भूतल, थाना सोरों, जनपद कासगंज 29 अप्रैल को सुबह करीब 9:30 बजे अपनी विक्की से वजीरगंज ननिहाल जा रहे थे।

सरकारी खाद गोदाम व पंजाब नेशनल बैंक कछला चौराहा के बीच मुख्य सड़क पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी विक्की में टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल राजपाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के पुत्र बालकराम ने 4 मई को कोतवाली उझानी में तहरीर दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह को सौंपी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और जल्द आरोपी को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस