6:07 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

पत्नी को बुलाने गए युवक व उसके माता-पिता से मारपीट, ससुराल वालों पर केस दर्ज

पत्नी को बुलाने गए युवक व उसके माता-पिता से मारपीट, ससुराल वालों पर केस दर्ज।

बदायूँ, 5।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के पलिया महदही गांव में ससुराल गए एक युवक और उसके माता-पिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष ने युवक की पत्नी को भेजने से इनकार करते हुए गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सहसवान थाना क्षेत्र के ग्राम बकसर निवासी विपिन कुमार पुत्र चन्द्रसेन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 3 मई को अपने माता-पिता के साथ पलिया महदही स्थित अपनी ससुराल गया था। वह वहां अपने ससुर विद्याराम के घर पत्नी नन्ही देवी को लेने पहुंचा था।

आरोप है कि इस दौरान साले सोनू, मोनू और बिजनेश पुत्रगण विद्याराम, ससुर सुरेश और सास मुन्नी देवी पत्नी विद्याराम ने एक साथ मिलकर पत्नी को भेजने से साफ इनकार कर दिया। विरोध करने पर सभी ने विपिन और उसके माता-पिता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

विपिन का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए सभी को घर से भगा दिया। हमले में विपिन व उसके माता-पिता को कई जगह चोटें आई हैं।

पीड़ित की तहरीर पर थाना सिविल लाइन, में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक नीरज कुमार को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस