बदांयू के मुजरिया में खेत की रखवाली करते किसान को सांप ने डसा,मौत।
बदांयू 5 अप्रैल।
बदांयू जिले के थाना मुजरिया के गांव मिश्रीपुर मकुइंया में आज गांव निवासी लालसिंह के 34 बर्षीय बेटे मुकेश कुमार को मक्का की फसल की रखवाली करते समय सांप ने डस लिया। बैहौशी की हालत में उसे परिजन जिला अस्पताल लेकर गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताते हैं मुकेश मक्का की रखवाली करते समय वहीं जमीन पर सो गया था उसी वक्त सोते समय सांप ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई। मुकेश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया ।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
