12:23 am Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

*थाना उसावां पुलिस ने शांति भंग के आरोपी को पकड़ा*

*बदायूं*

*केशव गुप्ता*

बदायूँ। थाना उसावां पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की सूचना मिलने पर टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की।
इसी क्रम में पुलिस ने सोहन सिंह पुत्र सत्यराम निवासी ग्राम रावतपुर थाना उसावां को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि अभियुक्त द्वारा आपसी विवाद के दौरान माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा था, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती थी।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की जा रही है।
थाना उसावां प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की विवादित स्थिति उत्पन्न होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस