4:55 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

मुजरिया- अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार

अवैध तमंचा के साथ युवक गिरफ्तार, थाना मुजरिया पुलिस की कार्रवाई

केशव गुप्ता

जनपद बदायूँ में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुजरिया पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 27 मार्च 2026 को थाना मुजरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम नीरपुर नाथू तिराहे के पास दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस ने बलराम शर्मा पुत्र महेन्द्र शर्मा निवासी ग्राम ढकपुरा मीरापुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक नाजायज तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस द्वारा बरामद हथियार को कब्जे में लेकर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की गई। पूछताछ में अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है, जिससे उसके आपराधिक प्रवृत्ति का पता चलता है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामवीर सिंह व उनकी टीम शामिल रही। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.