5:50 am Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

केके तिवारी ने बिल्सी के सीओ का चार्ज ग्रहण कर लिया

बिल्सी। पुलिस विभाग में हुए प्रशासनिक बदलाव के तहत बिल्सी क्षेत्र को नया पुलिस क्षेत्राधिकारी मिल गया है। केके तिवारी ने मंगलवार की शाम बिल्सी के क्षेत्राधिकारी (सीओ) के रूप में विधिवत चार्ज ग्रहण कर लिया है। उनके कार्यभार संभालते ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सक्रियता तेज हो गई है। चार्ज लेने के बाद सीओ केके तिवारी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीओ केके तिवारी के आने से पुलिस महकमे में नई ऊर्जा का संचार हुआ है, वहीं क्षेत्र के लोगों में भी बेहतर कानून-व्यवस्था की उम्मीद जगी है। वह मूलत: अमेठी जिले के निवासी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस