कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव सिगोई में बैनामा कराई गई जमीन को लेकर दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीन पर कब्जे की नीयत से पहुंचे लोगों ने विरोध करने पर महिला और उसके पति के साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिगोई निवासी कमला देवी पत्नी पातीराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने करीब पांच वर्ष पहले गांव के ही राधेश्याम, अनिल और रमेश पुत्र राजाराम से जमीन खरीदकर उसका बैनामा कराया था। आरोप है कि उसी जमीन पर गांव की सरोज पत्नी विजय सिंह अपने पुत्र आशीष और छोटू के साथ कब्जा करने की कोशिश कर रही है। जब कमला देवी अपनी जमीन की साफ-सफाई करने पहुंची तो आरोपियों ने वहां पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर महिला और उसके पति के साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सरोज, आशीष और छोटू के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

