12:56 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

राज्यों में बड़ा फेरबदल: कई राज्यपाल और उपराज्यपाल बदले

केंद्र सरकार ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल और उपराज्यपालों का बड़ा फेरबदल किया है। विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है, जबकि तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

वहीं शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है और जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल बनाया गया है।

इसके अलावा सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया है।

साथ ही राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे, जबकि कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस