9:01 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

6 मार्च से होगा पूर्णागिरी मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन

बदांयू 27 फरवरी।

कासगंज-टनकपुर पूर्णागिरि मेला स्पेशल ट्रेन 6 मार्च से शुरू होगी और 30 जून तक प्रतिदिन संचालित होगी। ट्रेन संख्या 05451 कासगंज जंक्शन से प्रात: 5:00 बजे शुरू होगी और टनकपुर 11:55 बजे पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 05452 टनकपुर से 14:40 बजे चलेगी और कासगंज जंक्शन 21:45 बजे पहुंचेगी ।

ट्रेन के ठहराव में कासगंज सिटी, गंगागढ़ हॉल्ट, सोरों, मानपुर नगरिया, कछला ब्रिज, कछला हॉल्ट, वितरोई, उझानी, शेखूपुर, बदायूं, मल्लननगर, घटपुरी, करतौली, मकरंदपुर, बमियाना, रामगंगा, बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जतनगर शामिल हैं। समय सारणी हर बार की तरह वही रहेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस