7:20 am Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

10वीं की परीक्षा देकर वापस लौट रहे छात्रों के साथ मारपीट

बिल्सी । बदायं जिले के बिल्सी में दो छात्रों ने अपने सहपाठियों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। यह घटना बिल्सी-वजीरगंज मार्ग पर बांस बरौलिया गांव के
पास तब हुई जब छात्र हाई स्कूल की परीक्षा देकर लौट
रहे थे।
पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर
दी है। मोहल्ला नंबर 8 निवासी अनस ने बताया कि वह
और सुबनेश हाई स्कूल की परीक्षा देकर बिल्सी आ रहे
थे।
इसी दौरान उनके साथ पढने वाले एक साथी ने उनकी
बाइक में हाथ मारकर गिरा दिया। आरोप है कि बाइक
गिरने के बाद उन पर मारपीट भी की गईड, जिससे वे
घायल हो गए, घायल छात्रों ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने बिल्सी थाना पुलिस से मामले की शेिकायत की।
बिल्सी कोतवाल मनोज कमार सिह ने बताया कि
घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए बिल्सी के सरकारी
अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से
जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस