बदायूं में आयुर्वेदिक अस्पताल निर्माण के लिए भेजे गए 30 लाख रुपये का मामला अटक गया है। जांच में पता चला कि जिले में ‘बड़ा गांव’ नाम का कोई गांव ही नहीं है, जबकि अस्पताल निर्माण के लिए इसी नाम से बजट जारी किया गया था।
आयुर्वेद विभाग ने शासन को पत्र लिखकर बजट वापस लेने का अनुरोध किया है। बताया गया कि दो साल पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने अस्पताल निर्माण के लिए धनराशि भेजी थी, लेकिन सही स्थान न मिलने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



