12:43 am Thursday , 20 August 2026
BREAKING NEWS

हेडलाइन: बिसौली में 1 फरवरी को 8 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, उपकेंद्र में मशीनों के बदलाव का कार्य

बिसौली। रविवार को नगर के विद्युत उपकेंद्र में तीसरे चरण में कुछ मशीनों के बदलाव को लेकर विद्युत विभाग की ओर से 01 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की घोषणा की गई है। उपभोक्ताओं को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े और वे जरूरी कार्यों को समय से पूर्व ही कर लें।
33/11के.वी. विद्युत उपकेंद्र बिसौली टाउन पर स्थापित पुरानी वी.सी.बी. बदलने का कार्य कराया जाएगा। एसडीओ अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस कारण उपकेंद्र की सप्लाई रविवार सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक बाधित रहेगी। उपकेंद्र से पोषित 11 के.वी. फीटर बदायूं रोड, बुध बाजार, चंदौसी रोड, आसफपुर रोड, साहू रामलखन कोल्ड स्टोर की विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 से सायं 6:00 बजे तक पूर्णता बंद रहेगी। एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि पुरानी वी.सी.बी. काफी जर्जर हो गई थी।

विज्ञापन एक्सप्रेस