बदायूं। मौसम की उठापठक के चलते डाक्टरों के यहां मरीजों की लाइन लग रही है। सरकारी अस्पताल में बढती मरीजों की संख्या इस बात का प्रमाण बनकर सामने आ रही है कि मौसम का बदलाव आदमी की सहत को ठीक नहीं रहने दे रहा है। डाक्टरों की माने तो मौसम की उठापठक में लापरवाही इसका बहुत बडा कारण है। नगर के चिकित्सक सचिन गुप्ता के अनुसार मौसम के बदलाव में खांसी, बुख्यार और जोडो के दर्द के मामले अधिक सामने आ रहे हैं जबकि बच्चों को सर्दी अलावा दस्त होने की शिकायतें सामने आ रही है और इनसे बचने के लिए सर्दी वाले भोजन का सेवन करना और गर्म कपडों को पहनना नितांत जरूरी है क्योंकि जाडें की जगह गर्मी के मौसम वाले कपडे पहनना और गर्मी के मौसम वाले भोजन का सेवन बदलते मौसम में शरीर को नुकसानदायक हो सकता है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



