बिल्सी। नगर में मंगलवार को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए रोटरी क्लब बिसौली एवं दिनेश मधु अस्पताल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कोतवाली के सामने स्थित डॉ. सौरभ वाष्र्णेय की क्लीनिक सिद्धी विनायक हेल्थ केयर सेंटर पर लगाया गया, जिसमें दिनेश मधु अस्पताल के डॉ. अनुज कुमार ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में क्षेत्र के 100 से अधिक मरीजों ने पहुंचकर अपने नेत्रों का निःशुल्क परीक्षण कराया। इस दौरान मरीजों की आंखों की सामान्य जांच के साथ-साथ दृष्टि दोष, मोतियाबिंद एवं अन्य नेत्र रोगों की भी जांच की गई। चिकित्सकों द्वारा जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया गया। डॉ. अनुज कुमार ने बताया कि नेत्र स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है। समय-समय पर आंखों की जांच कराने से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

