बदायूं: खेत में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भदसिया में मंगलवार दोपहर खेतिहर इलाके से 37 वर्षीय अमीरउद्दीन का शव मिला। परिजनों के अनुसार, सोमवार रात फोन आने के बाद वह घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे। सुबह गुमशुदगी दर्ज होने के बाद तलाश के दौरान शव बरामद हुआ। युवक के सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



