12:56 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

बरेली – राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस, किया वृक्षारोपण

बरेली।

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट रजिस्टर्ड भारत द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर बरेली स्थित पुरानी पुलिस लाइन परिसर में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा ध्वजारोहण से हुई, जिसके पश्चात सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान “जन गण मन” का सामूहिक गायन कर राष्ट्रीय पर्व को सम्मानपूर्वक मनाया।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए “भारत की धरा हरी-भरी रहे, सांसें न हों कम—पेड़ लगाते रहें हम” संदेश के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने आम जनमानस से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील करते हुए कहा कि वृक्षारोपण से न केवल वातावरण शुद्ध होता है, बल्कि यह राष्ट्र सेवा का भी महत्वपूर्ण माध्यम है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन निहालनी, फौजी लाखन सिंह एवं दामोदर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सभी वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस