कुंवर गाँव बनगवां। प्रधानी चुनाव को लेकर बनगवां गांव में गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकाली जा रही प्रभात फेरी के दौरान विवाद हो गया। मामला प्राथमिक विद्यालय परिसर तक पहुंच गया, जहां पूर्व प्रधान के साथ मारपीट की घटना सामने आई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि गली में कीचड़ होने के कारण मौजूदा प्रधान द्वारा एक गली से प्रभात फेरी नहीं निकलवाई गई। इसी बात को लेकर पूर्व प्रधान ने विरोध दर्ज कराया। विरोध के दौरान विवाद बढ़ गया और आरोप है कि मौजूदा प्रधान के समर्थकों ने पूर्व प्रधान के साथ लात-घूंसे से मारपीट की।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। वायरल वीडियो के आधार पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज है, वहीं पुलिस द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है
।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

