8:29 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। हेड कांस्टेबल चालक मो. मुस्तफा अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित

बिसौली। 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन बदायूं में आयोजित परेड के दौरान हेड कांस्टेबल चालक मो. मुस्तफा को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदत्त “अति उत्कृष्ट सेवा पदक” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पुलिस विभाग में दी गई उत्कृष्ट अनुकरणीय और सराहनीय सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है। समारोह के दौरान जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने उन्हें पदक पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिसकर्मी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। श्री मुस्तफा को सम्मानित किए जाने पर उनके शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस