12:45 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल में गणतंत्र दिवस

पंजाबी चौक स्थित श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल बदायूं के प्रांगण में आज 26 जनवरी 2026 को 77 वा गणतंत्र दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया इस अवसर पर विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान गया और जोशीले नारे लगाकर देशभक्ति का माहौल बनाया। इसी के बाद सबसे पहले कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकारिणी द्वारा सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना बच्ची अर्पिता के द्वारा की गई। इसी के बाद कक्षा 5th के आरव व प्रीतिका, कक्षा 6th की हिमांशी तथा कक्षा 7th की आराध्य श्रीवास्तव ने कविता व भाषण द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किये। इसके उपरांत कक्षा 2nd व 3rd के नन्हे मुन्ने बच्चों ने तथा कक्षा 8 की बच्चियों ने सुंदर देश भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा 6th, 7th व 8th के बच्चों ने एक नाटक प्रस्तुत किया जिसका उद्देश्य था जागरूकता संविधान की जिसके माध्यम से बच्चों ने संविधान के मौलिक अधिकार जैसे न्याय स्वतंत्रता सामान्य बंधुता आदि के बारे में सभी को अवगत कराया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं श्रीमती सीता व श्रीमती चित्रा पाठक ने भी बच्चों को आज के इस दिन का महत्व समझाया। इसके उपरांत विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम अग्रवाल जी ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में अवगत कराया। विद्यालय की उपाध्यक्ष वीना कोचर एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह जी ने आज के इस पावन पर्व पर अपने विचार व्यक्त किये। प्रोग्राम का संचालन कुमारी सावली शर्मा व कुमारी परमीत कौर के द्वारा किया गया। अंत में प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर राजेंद्र अनेजा,मनजीत सिंह, रंजीत सिंह, संजय मलिक एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.