फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था भंग कार्यवाही के दौरान कुल 08 अभि0गण को गिरफ्तार किया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में कस्बा फैजगंज बेहटा में गैर समुदाय के कुछ व्यक्तियों द्वारा बिना अधिकारियों की परमिशन के चेयरमैन की सह पर हिन्दू आबादी में चादर चढ़ाने को लेकर जा रहे थे,जिससे हिन्दु समुदाय के व्यक्तियों द्वारा विरोध किया गया तथा शान्ति व्यवस्था भंग होने की स्थिति में वादी आशीष तिवारी पुत्र महेन्द्रपाल निवासी वार्ड नं0 04 कस्बा व थाना फैजगंज बेहटा जनपद बदायूँ की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 21/026 धारा 223 बीएनएस बनाम आशमी आदि 09 नफर के विरुद्ध दिनांक 22.01.2026 को अभियोग पंजीकृत किया गया । उक्त अभियोग में नामित 08 अभियुक्तगण 1 . मौ0 यासीन पुत्र धुमी उम्र 44 वर्ष निवासी मौ0 सीरी मियां कस्बा व थाना विलासपुर जिला रामपुर, 2.हसमुद्दीन पुत्र कल्लू उम्र 38 वर्ष निवासी मौ0 चार कस्बा व थाना बिल्सी जिला बदायूँ 3.उस्मान पुत्र मों0 अहमद उम्र 38 वर्ष निवासी मौ0 रसूलपुर थाना व कस्बा स्वार जनपद रामपुर, 4.निजाम अहमद पुत्र मौ0 नवी अहमद उम्र 19 वर्ष निवासी मौ0 रसुलपुर कस्बा व थाना स्वार जिला रामपुर, 5.चमन पुत्र कमरुद्दीन उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम दिधौनी थाना बिल्सी जिला बदायूँ 6. मुशाद हुसैन पुत्र रफीक अहमद उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम भटपुरा तारन थाना केमरी जनपद रामपुर 7. मौ0 अहमद पुत्र मियॉ जान उम्र 58 वर्ष नि0 मौ0 रसूलपुर कस्बा व थाना स्वार जनपद रामपुर 8.हाशमी पत्नी गुलशेर उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड न0 07 कस्बा व थाना फैजगंज बेहटा जिला बदायूँ को शांति व्यवस्था के दृष्टिगत गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






